{"_id":"0e2bd1a724b0733bef7b53c17d2bb797","slug":"practical-exams-starts-in-cbse-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 22 Jan 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के निजी स्कूलों में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूलों को यह परीक्षाएं 15 फरवरी तक खत्म करानी हैं।
विज्ञापन
नेहरू इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल एलीना दयाल ने बताया कि सीबीएसई के दिशा निर्देशों के मुताबिक 15 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपन्न करानी हैं।
विज्ञापन
स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा सीबीएसई के 18 जनवरी से प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट टेस्ट (पीएसए) भी हो रहे हैं।
बोर्ड ने पीएसए के पैटर्न में इस बार तब्दीली की है। पीएसए परीक्षा अब 90 की जगह 60 अंकों की होगी। बोर्ड ने पीएसए टेस्ट के प्रश्न-पत्र, मैटेरियल और रोललिस्ट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।
पीएसए टेस्ट 18 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे की पाली में होगा। सीबीएसई के प्रॉब्लम सॉल्विंग असेसमेंट में बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइन जारी की है।
गाजियाबाद के डीडीपीएस संजयनगर की प्रिंसिपल प्रिया ढल ने बताया कि नौवीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए पीएसए देना जरूरी है, जबकि 10 और 12वीं में इंप्रूवमेंट देने वाले स्टूडेंट्स भी पीएसए देंगे।
दो घंटे के पेपर में समय से पहुंचने, ओएमआर सीट भरने सहित कई गाइडलाइन जारी की गई हैं। पिछली बार पीएसए 90 अंकों का हुआ था, जिसे अब 60 अंकों का कर दिया गया है।