{"_id":"06b0851997b65477819c9b483fd20755","slug":"ppmt-exam-second-topper-sanchit-desire-to-work-in-government-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचितः PPMT का सेकेंड टॉपर और सोच फर्स्ट क्लास","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
संचितः PPMT का सेकेंड टॉपर और सोच फर्स्ट क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 20 May 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता इंजीनियर, मां टीचर, बेटी मेडिकल स्टूडेंट और बेटा पीपीएमटी का सेकेंड टॉपर, जो जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए फर्स्ट क्लास सोच रखता है।
विज्ञापन
पंजाब प्री मेडिकल टेस्ट के एंट्रेस एग्जाम में सेकेंड टॉपर रहे संचित की तमन्ना किसी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में सेवाएं देने की है। पंचकूला सेक्टर-20 निवासी संचित ने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित बाल निकेतन स्कूल से बारहवीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
पंजाब पीएमटी के एंट्रेस एग्जाम में सचिन के अलावा एक और स्टूडेंट ने भी 624/800 अंक हासिल किए, लेकिन बायोलॉजी में अधिक मार्क्स होने का फायदा मिला और उसे टॉपर घोषित किया गया।
विज्ञापन
पंजाब के बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में क्वालिफाई करने के बाद संचित बताते हैं कि डॉक्टर बनकर वह देशभर में हार्ट पेशेंट की सेवा करना चाहते हैं।
दो वर्ष से अपनी स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ मेडिकल एंट्रेस के लिए भी रोजाना आठ से नौ घंटे की पढ़ाई के बाद उन्हें यह सफलता मिली है।
पटियाला के राजेंद्रा कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही संचित की बहन हिमांशी को देखकर डॉक्टर बनने के लिए और भी पढ़ाई करना शुरू किया था।
इंजीनियर पिता तेजिंदर ने अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों को उनके पसंद और सुविधा के मुताबिक ही करियर चुनना चाहिए। मां कविता बंसल भी अपने बच्चे की सफलता पर खुश है।