{"_id":"6dde852bcc1c8d8280a4a2707fd85970","slug":"power-failure-in-pu-girls-hostel-girls-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू गर्ल्स हॉस्टल में बिजली गुल, छात्राओं ने किया बवाल ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू गर्ल्स हॉस्टल में बिजली गुल, छात्राओं ने किया बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित लड़कियों के हॉस्टल नंबर-3 और 4 में घंटों तक बिजली गुल रहने पर लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। एनएसयूआई और सोपू छात्र नेताओं ने विरोध में मोमबत्तियां जलाई और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
लड़कियों ने भी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह से ही बिजली कट से परेशान होकर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने रात करीब 9 बजे कस्तूरबा और सरोजनी हॉस्टल के सामने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीयू के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बिजली कर्मचारियों को तुरंत बिजली बहाल करने के आदेश दिए। करीब दस बजे बिजली बहाल होने के बाद छात्राएं घरने से उठीं।
विज्ञापन
छात्राओं ने आरोप लगाया कि घंटों तक हॉस्टल में कट लगते हैं, जिससे छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत होती है। कुछ रोज पहले साउथ कैंपस में भी बिजली की किल्लत को लेकर विद्यार्थियों ने रोष प्रदर्शन किया था।