{"_id":"e1843ead5c205140e0a83748b8824857","slug":"power-display-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है दबंगई और मनमानी की हद","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ये है दबंगई और मनमानी की हद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 31 Aug 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार से राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में नामांकन शुरू हो गया। इस दौरान गुटों द्वारा किए गए शक्ति प्रदर्शन में छात्रों ने जमकर दबंगई दिखाई और मनमानी की। इस दौरान पुलिस भी मूक दर्शन बनकर खड़ी रही। पहले दिन 10 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर नामांकन कराया।
विज्ञापन
कॉलेज में एनएसयूआई के भूपेंद्र नेगी और पट्टू ग्रुप के गोविंद सिंह सहित कई प्रत्याशियों ने जुलूस की शक्ल में ढोल, नगाड़े, आतिशबाजी के बीच शक्ति प्रदर्शन भी किया। नामांकन की आड़ में सड़कों पर उतरे छात्रों के हुजूम ने जमकर दबंगई दिखाई।
विज्ञापन
वह हाथों में हॉकी, डंडे तक लिए हुए थे। एक बाइक पर तीन-तीन छात्र सवार थे। कई स्टंट करते भी दिखे। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जुलूस के दौरान आतिशबाजी भी हुई। वह भी पुलिस के सामने। बाहरी कॉलेजों के छात्र भी इन जुलूसों का हिस्सा बने हुए थे।
विज्ञापन
इन्होंने कराए नामांकन
अध्यक्ष :
भूपेंद्र नेगी, एनएसयूआई
सिद्धार्थ राणा, एबीवीपी
उपाध्यक्ष :
दीपक रावत,
महासचिव :
युद्धवीर सिंह नेगी, गोविंद सिंह और जोगेंद्र सिंह,
कोषाध्यक्ष :
अमन गर्ग
विवि प्रतिनिधिः
प्रभाकर, विकास ग्रुप, आशीष पुरोहित और आरूषि
एफआर :
अभिषेक क्षेत्री
बंद किया रास्ता
जुलूस को संभालने के लिए आधा घंटा पहले से ही करनपुर से ईसी रोड जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया था। 15 मिनट पहले से इस रास्ते पर सभी की आवाजाही भी बंद हो गई थी। जुलूस के दौरान मनाही के बावजूद आतिशबाजी हुई।
जताया विरोध
एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी सिद्धार्थ राणा और पूर्व अध्यक्ष महेश जगूड़ी के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों पर संगठन से सख्त विरोध जताया है। संगठन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महेश जगूड़ी, सिद्धार्थ राणा, पारस गोयल और राकेश नेगी ने कार्रवाई को राजनीतिक बताया।
एनएसयूआई पर माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप लगाया। पुलिस को भी कटघरे में खड़ा किया। एसएसपी से नाराजगी जाहिर की।
चर्चाओं पर लगाया विराम
विकास ग्रुप के संस्थापक विकास नेगी ने अपने विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी प्रभाकर के नामांकन पर लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया है।
उन्होंने कहा कि उनका प्रत्याशी लिंगदोह समिति की सिफारिशों के मुताबिक चुनाव के लिए पूर्ण योग्य उम्मीदवार है। प्रभाकर ने पहले ही दिन नामांकन भी कराया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें