{"_id":"b2b9e39d5142f6845b037d7984a08e64","slug":"poster-dispute-4-student-leader-against-filed-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर लगाने पर 4 छात्र नेताओं पर जुर्माना","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पोस्टर लगाने पर 4 छात्र नेताओं पर जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Aug 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 5 सितंबर को संभावित छात्र काउंसिल चुनाव से पहले अनुशासनहीनता करने वाले छात्र नेताओं पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। सोमवार को पीयू डीएसडब्ल्यू द्वारा चार छात्र नेताओं पर गलत जगह पर पोस्टर लगाने पर जुर्माना ठोक दिया। इन छात्र नेताओं पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीयू प्रशासन द्वारा कैंपस में पोस्टर लगाने के लिए आवंटित साइट की जगह दूसरी जगह पोस्टर लगाने पर नेताओं पर जुर्माना किया गया है।
इन छात्र नेताओं में नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) के दो, स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी(सोपू) और हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन(एचएसए) के 1-1 छात्र नेता पर जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
पीयू प्रशासन ने छात्र नेताओं की बुलाई मीटिंग
पीयू छात्र काउंसिल की तिथि लगभग तय हो चुकी है। चुनाव से पहले पीयू प्रशासन सभी छात्र संगठनों के नेताओं को चुनाव नियमों का पालन करने की हिदायत देने के लिए मंगलवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम 4 बजे वीसी, डीएसडब्ल्यू, चीफ सिक्योरिटी अधिकारी सभी छात्र संगठनों से चुनाव में शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। बैठक में चुनाव का कोड ऑफ कंडक्ट को भी फाइनल अप्रूवल दी जाएगी। इस संबंध में भी छात्र नेता अपने विचार रख सकेंगे। इसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत छात्र काउंसिल चुनाव होंगे। सूत्रों के अनुसार पीयू प्रशासन से चुनाव की तिथि संबंधी चिट्ठी मिलने पर मंगलवार को मीटिंग में ही इसकी घोषणा कर सकते हैं।
पीयू पोस्टर लगाने के नियम किए तय
लिंगदोह नियमों के तहत छात्र संगठन दीवारों पर पोस्टर नहीं लगा सकते। पीयू प्रशासन ने अब कैंपस में पोस्टर लगाने को लेकर नए नियम बना दिए हैं। पीयू के हॉस्टल और विभागों के बाहर 10 से 12 बोर्ड तैयार किए हैं, लेकिन इस बार छात्र संगठन 20 से अधिक होने से दिक्कतें आ रही हैं। मंगलवार को पीयू अधिकारियों ने पोस्टर के लिए सिर्फ उन्हीं छात्र नेताओं को बोर्ड अलॉट करने की अनुमति होगी, जिन छात्र संगठनों को हेल्पडेस्क दिए गए उन्हें ही पोस्टर लगाने के लिए बोर्ड पर जगह दी जाएगी। सभी संगठनों को कोड नंबर दिया जाएगा। एक छात्र संगठन दूसरे संगठन के बोर्ड पर पोस्टर नहीं लगा सकेगा। उल्लंघन करने वाले पर मोटा जुर्माना ठोका जाएगा।