{"_id":"bfa300937be07d9650646f9484ce79f3","slug":"post-graduate-government-college-sector-46-admission-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGC-46 का एडमिशन शेड्यूल, करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PGC-46 का एडमिशन शेड्यूल, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज ने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई है। 1982 में बने इस कालेज को चंडीगढ़ के साउथ सेक्टर में रहने वाले स्टूडेंट की सुविधा के लिए शुरू किया गया था। इस समय विभिन्न कक्षाओं में 3 हजार से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
शहर के सरकारी कालेजों में एमकॉम कोर्स सबसे पहले जीसी-46 में शुरू किया गया था। पिछले कुछ वर्ष से कालेज में इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी बेहतर बनाया गया है। कॉलेज कैंपस में बना ऑडिटोरियम इसकी शान है। एक समय में 800 से अधिक स्टूडेंट ऑडिटोरियम में बैठ सकते हैं। कॉलेज लाइब्रेरी में 60 हजार से अधिक किताबें हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में कंप्यूटर एजूकेशन के लिए लैब भी है। स्टूडेंट्स की कम्युनिकेशन स्किल बेहतर बनाने के लिए अंग्रेजी लैब स्थापित की गई है। पिछले पांच साल से जीसी-46 में मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। हर साल 300 से अधिक स्टूडेंट्स की नामी कंपनी प्लेसमेंट करती है।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए सेक्टर-20 स्थित बीएड कालेज हॉस्टल और सेक्टर-15 स्थित इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल में सीटें रिजर्व हैं। यूटी प्रशासन ने कालेज में हॉस्टल बनाने को मंजूरी दे दी है।
क्या रहेगा दाखिले का शेड्यूल
25 जून तक ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
29 जून तक स्टूडेंट्स को आवेदन की हार्ड कापी और प्रमाण पत्रों की फोटोस्टेट कापी जमा करनी होगी।
6 जून से दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी।
मिशन एडमिशन
शहर के सरकारी कालेज में एमकॉम कोर्स सबसे पहले यही शुरू किया गया था
बीएससी के लिए मंजूरी का इंतजार
जीसी-46 में बीएससी कोर्स शुरू करने के लिए नया ब्लॉक और लैब तैयार हो चुकी है। लेकिन अभी तक इसे शुरू करने का मामला अधर में लटका हुआ है।
किस कोर्स में कितनी सीटें
कोर्स-----------सीटें
बीए-----------700
बीकॉम---------140
बीसीए----------40
एमकॉम---------30