{"_id":"b4423c0a0a8037fc1b22e0314a298685","slug":"poor-students-provide-free-coaching-for-competetive-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब स्टूडेंट्स को यहां मिलेगी निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गरीब स्टूडेंट्स को यहां मिलेगी निशुल्क कोचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jan 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
खराब आर्थिक स्थिति वाले स्टूडेंट्स अब कोचिंग के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं में नहीं पिछड़ेंगे। शहर की चुनी हुई कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए गरीब बच्चों को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति के साथ ही सामान्य श्रेणी के स्टूडेंट्स भी पात्र होंगे। राजधानी में इसके लिए छह कोचिंग को चुना गया है। समाज कल्याण विभाग कोचिंग संचालकों को फीस देगा। कोचिंग स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगी।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी योगेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में राजधानी की छह कोचिंग संस्थानों का योजना के लिए चयन किया गया।
निशुल्क कोचिंग देने वाले संस्थानों में आरिफ शिक्षा एवं ग्रामीण विकास संस्थान (वाईआर क्लासेज), मिर्जा टावर नवल किशोर रोड हजरतगंज, पीएमटी फिजिक्स कॉलेज हजरतगंज, आइडियल एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी मुराद अली लेन, बरफखाना, पायनियर फाउंडेशन याहियागंज, रफत फाउंडेशन खुर्रमनगर, एप्पल एजूकेशनल सोसाइटी विवेक खंड गोमती नगर (केवल सामान्य वर्ग) शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आरके सोनकर का कहना है कि जनपद स्तर पर कोचिंग संस्थानों का चयन हो गया है।