फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poor background students got topper in haryana board result

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की 3 चिलचस्प कहानियां

Fri, 06 Jun 2014 03:50 AM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 03:50 AM IST
विज्ञापन
Poor background students got topper in haryana board result

फरीदाबाद के बसेलवा कॉलोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल के टॉपर शाहरुख खान ने बताया कि पिता मोहम्मद इसरार खान रेहड़ी पर सब्जी बेचते हैं।

विज्ञापन


उसने बताया कि वह नॉन मेडिकल से आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहता है।

इंजीनियर बन सिविल सर्विसेज की परीक्षा देना चाहता हूं। शाहरुख ने बताया कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाला हूं। मां अफसाना बानो घरेलू महिला हैं।

सिलाई कढ़ाई करते हैं राहुल के पिता

Poor background students got topper in haryana board result

दिल्ली-बदरपुर स्थित सराय ख्वाजा राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राहुल ने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। उसने बताया कि पिता सिलाई-कढ़ाई कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पल्ला में रहते हैं।

मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी हैं। राहुल ने बताया कि आगे साइंस लेकर पढ़ाई करनी है।

फिर देश सेवा के लिए आर्मी में जाने का सपना संजो रखा है। माता आशा देवी व पिता शंभु शंकर बेटे की सफलता पर काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी बेचते हैं रानी के पिता

Poor background students got topper in haryana board result

रानी ने बताया कि 10वीं में भी स्कूल में टॉप किया था। 12वीं में 92 फीसदी अंक यानि 500 में से 459 अंक लेकर जिला टॉप किया है। उसने बताया कि पिता राज सिंह सब्जी बेच परिवार का भरण पोषण करते हैं।

बिना ट्यूशन के बिना ही यह सफलता हासिल की है। रानी ने बताया कि वह सेहतपुर में रहती हैं। वह आगे चल कर आर्किटेक्चर में बीटेक करना चाहती है।

जिससे रियल एस्टेट कंपनी में एक बड़ा ओहदा प्राप्त कर सकें। माता ममता कहती हैं कि हम लोग पढ़े-लिखे नहीं है। बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़े इसके लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed