{"_id":"5a42fc9f912e0d5015b1d989882fa36a","slug":"polytechnic-to-conduct-semester-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सेशन से पॉलीटेक्निक में होंगे सेमेस्टर एग्जाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अगले सेशन से पॉलीटेक्निक में होंगे सेमेस्टर एग्जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Jan 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक में अगले शैक्षिक सत्र से परीक्षाएं सेमेस्टर प्रणाली पर होंगी। पॉलीटेक्निक का सिलेबस भी अपडेट किया जाएगा। प्राविधिक शिक्षामंत्री शिवाकांत ओझा ने यह जानकारी यूपीटीयू में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए दी।
विज्ञापन
वे यूपीटीयू के दीक्षांत समारोह की तैयारियां परखने विवि आए थे। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार प्राविधिक शिक्षा में सेमेस्टर प्रणाली में पढ़ाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
बीटेक और अन्य प्राविधिक कोर्स में तो सेमेस्टर प्रणाली काफी दिनों से चल रही है। अब पॉलीटेक्निक में अगले सत्र से सेमेस्टर प्रणाली पर पढ़ाई होगी। साथ ही सिलेबस में भी काफी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के अनुसार पॉलीटेक्निक में हाईस्कूल स्तर के स्टूडेंट्स प्रवेश लेते हैं। दाखिले के बाद स्टूडेंट्स को एडवांस मैथ और साइंस पढ़नी होती है, जिसे समझने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए तय किया गया है कि पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष के सिलेबस में बदलाव किया जाए और उसे हाईस्कूल स्तर का बनाया जाए।