{"_id":"256a549a21621ceae7a9ef443d5392f8","slug":"polytechnic-students-will-get-extra-chance-for-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक के छात्रों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पॉलीटेक्निक के छात्रों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्नीक छात्रों के भविष्य को देखते हुए उन्हें मर्सी चांस मिलने जा रहा है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय छह साल पूर्व के सभी पॉलिटेक्नीक छात्रों को मसी चांस देने का मन बना लिया है। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए छात्र फार्म भरने के लिए पॉलिटेक्नीक कॉलेज में फार्म भरने आ रहे हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 नवंबर तक है। इसके पेपर दो दिसंबर को होने हैं। पेपर में पास होने के बाद छात्रों का भविष्य बच जाएगा उनका कोर्स पूरा माना जाएगा। शिक्षा निदेशालय के इस कदम से पूरे प्रदेश के हजारों छात्रों को इससे फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जिन छात्रों का कोर्स बीच में पड़ा है उनको एक ओर मर्सी चांस मिलेगा। कोर्स छह साल से पहले का होना चाहिए। फार्म भरे जा रहे हैं। 2 दिसंबर को पेपर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राजबीर सिंह कादयान, प्रिंसिपल, वुमेन पॉलीटेक्नीक कॉलेज सिरसा