फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   polytechnic second phase counselling.

14 जुलाई से शुरू होगा पॉलीटेक्निक का सेकेंड फेज

Sun, 12 Jul 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jul 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
polytechnic second phase counselling.

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए हो रही काउंसिलिंग का दूसरा चरण 14 जुलाई से शुरू होगा।

विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए करीब 10 हजार सीटें बची हैं। इस चरण के लिए भी ऑनलाइन आवेदन ही होगा। पॉलीटेक्निक भर्ती के लिए द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। 14 से 18 जुलाई के बीच बैंक में काउंसिलिंग शुल्क जमा होगा।

17 से 20 जुलाई के बीच ऑनलाइन च्वाइस भरी जा सकती है। इन च्वाइस पर 22 जुलाई की शाम सीटें आवंटित की जाएंगी। आवंटित सीटों की जानकारी अभ्यर्थी को एसएमएस से भी भेजी जाएगी। आवंटित सीटों पर 23 से 27 जुलाई के बीच दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


रिलिविंग सर्टिफिकेट के बाद मिलेगा दूसरा संस्थान
पहले चरण की काउंसिलिंग में सीट हासिल करने वाले अभ्यर्थी अगर दूसरे चरण में शामिल होकर सीट पाते हैं, तो उनकी पुरानी सीट रिक्त मान ली जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को अपने पहले संस्थान से रिलिविंग सर्टिफिकेट लेने के बाद ही दूसरे चरण की सीट पर दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भरें ऑनलाइन च्वाइस : www.ukcounseling.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed