पॉलीटेक्निक; खराब रिजल्ट ने बढ़ाई छात्रों की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कोर्सेज के फर्स्ट व
निर्धारित समय से देरी से आए इन नतीजों ने कई छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फर्स्ट ईयर में बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए हैं। नतीजों में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे छात्र लगातार कॉपी दिखाने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन जिम्मेदारों ने इससे साफ इन्कार कर दिया है। उनकी मानें तो यहां न तो कॉपी दिखाने की कोई व्यवस्था है और न ही रिवैल्यूएशन की। राजधानी के जीबी पंत और हीवेट पॉलीटेक्निक ने नतीजे भी अच्छे नहीं रहे हैं
स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन करेगा आंदोलन
डिप्लोमा
इंजीनियर्स स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पॉलीटेक्निक नतीजों में
गड़बड़ियों के खिलाफ और कॉपी दिखाने व रिवैल्यूएशन की व्यवस्था कराने की
मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश चंद्र
गौतम ने बताया कि हर साल हजारों छात्र जिम्मेदारों की लापरवाही का
खामियाजा भुगतते हैं।
संगठन अगले तीन दिन तक प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान
चलाकर व्यवस्था में गड़बड़ी का दंश झेल रहे छात्रों को इकट्ठा करेगा और
इसके बाद राजधानी के बांस मंडी स्थिति प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव
कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप
छात्रों के बड़ी संख्या में फेल होने से मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। डिप्लोमा इंजीनियर्स स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश चंद्र गौतम ने बताया कि प्रदेश में करीब 12 लाख कॉपियां जांची जाती हैं।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के पास शिक्षक ही नहीं हैं। इसलिए भी जो भी शिक्षक कॉपियां जांचता है वह सिर्फ खानापूर्ति ही करता है।