{"_id":"713d505575c352dc1cce6f6a664e5336","slug":"polytechnic-lecturer-recruitment-exams-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पालीटेक्निक प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Sep 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के राजकीय पालीटेक्निक में प्रवक्ता भर्ती के लिए दो साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर है।
विज्ञापन
फिलहाल तिथि तय नहीं
29 सितंबर को होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा स्थगित कर दी है। अब कब परीक्षा होगी, फिलहाल तिथि तय नहीं हो पाई है। राजकीय पालीटेक्निक में प्रवक्ताओं के 212 पदों पर सीधी भर्ती के लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने दिसंबर 2011 में विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे थे।
इसके लिए 19 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। दो साल बाद आयोग ने परीक्षा कराने के लिए 29 सितंबर की तिथि घोषित की। इसके लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। लेकिन परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पालीटेक्निक प्रवक्ताओं के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 29 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। अब प्रक्रिया दोबारा कराई जाएगी।
- एसएन पांडे, परीक्षा नियंत्रक