फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   polytechnic lecturer exam result

पॉलीटेक्निक प्रवक्ता परीक्षा का परिणाम घोषित

Sat, 19 Jul 2014 03:33 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 19 Jul 2014 03:33 AM IST
विज्ञापन
polytechnic lecturer exam result

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार शाम पॉलीटेक्निक प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। 15 विषयों में प्रवक्ता पदों के लिए 656 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

20 अप्रैल को हई थी परीक्षा
आयोग की ओर से 20 अप्रैल को प्रवक्ता पद के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा कराई गई थी। आयोग की ओर से घोषित परिणाम के अनुसार मैकेनिकल ट्रेड में 36, सीई, सीएसई में 64, इलेक्ट्रोनिक में 109, इलेक्ट्रिकल में 34, आईटी में 72, सिविल में 45, ऑटोमोबाइल में 24 और केमिकल में 19 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
विज्ञापन


इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन में छह, वर्कशॉप सुपरिडेंडेट में 19, फिजिक्स में 60, कैमिस्ट्री में 35, मैथेमेटिक्स में 54, अंग्रेजी में 37 और फार्मेसी के पदों के लिए 42 अभ्यर्थी सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव एसएन पांडे ने बताया कि यह केवल स्क्रीनिंग परीक्षा थी। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed