{"_id":"a966cb42884ee274a0c27c0d2d619138","slug":"polytechnic-exams-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक की परीक्षा अब 23 को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पॉलीटेक्निक की परीक्षा अब 23 को
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Jun 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
प्राविधिक परीक्षा परिषद की ओर से कराई जा रही पॉलीटेक्निक के एक प्रश्नपत्र की परीक्षा अब 23 जून को होगी।
विज्ञापन
11 जून को पॉलीटेक्निक सेकंड ईयर की सॉयल मैकेनिक्स एंड फाउंडेशन इंजीनियरिंग के प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी थी लेकिन प्रश्नपत्र में सिविल के सवाल पूछे गए थे।
इस पर स्टूडेंट्स के विरोध के बाद प्राविधिक परीक्षा परिषद सचिव आरके वर्मा ने परीक्षा स्थगित कर दी थी।
यह पेपर अब 23 जून को दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगा। यह जानकारी प्राविधिक परीक्षा परिषद सचिव आरके वर्मा ने दी।