{"_id":"634dbb2e061cd64901e0597a004291c6","slug":"polytechnic-examination-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 तक जमा करें पॉलीटेक्निक वार्षिक परीक्षा के फार्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
24 तक जमा करें पॉलीटेक्निक वार्षिक परीक्षा के फार्म
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Tue, 10 Dec 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक वार्षिक परीक्षा के फार्म 14 दिसंबर से मिलेंगे और 24 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे। यह जानकारी सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद आरके वर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2014 में शामिल होने के लिए राजकीय, अनुदानित, निजी क्षेत्र की संस्थाओं में पंजीकृत प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष व अंतिम वर्ष तथा अंतिम वर्ष बैक पेपर के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र मिलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भरे हुए आवेदन पत्र व परीक्षा शुल्क के ट्रेजरी चालान संस्थाएं परिषद कार्यालय में 31 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे।
प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध संस्थाओं में अध्ययनरत व पंजीकृत समस्त पाठ्यक्रम के संस्थागत और विशेष रूप से व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को चाहिए कि वे अपनी संस्था के प्रधानाचार्य से तत्काल संपर्क कर उनके निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र भरें।
विज्ञापन