फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polytechnic enterance exam result

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 95.77 फीसदी स्टूडेंट हुए सफल

Wed, 27 May 2015 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 27 May 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
polytechnic enterance exam result

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के परिणाम में इस बार 6.12 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले 95.77 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। पिछले साल 89.65 फीसदी ही सफल घोषित हुए थे।

विज्ञापन


ग्रुप ‘ए’ में  इलाहाबाद के प्रवीन कुमार पाठक ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गोरखपुर के रत्नेश मिश्रा और तीसरे नंबर पर अलीगढ़ के गौरव शर्मा रहे। काउंसलिंग 29 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन


तीन मई को हुई पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट  www.jeecup.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए नतीजों के आधार पर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निकों में चल रहे 44 डिप्लोमा, 13 पीजी डिप्लोमा एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सहित कुल 58 पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।

पॉलीटेक्निक में इस समय ग्रुप ‘ए’ में 1,12,673 तथा अन्य पाठ्यक्रमों में 13,062 सीटें हैं। सीधे सेकंड ईयर में दाखिले के लिए ग्रुप ‘के’ में 10,132 सीटें हैं।

29 मई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

polytechnic enterance exam result

29 मई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव रवि किशोर वर्मा के अनुसार सफल अभ्यर्थियों को www.jeecup.nic.in पर जाकर काउंसलिंग करानी होगी।

काउंसलिंग के लिए क्लिक करने के बाद अभ्यर्थी के मोबाइल पर कोड आएगा। इस कोड को भरने के बाद परीक्षार्थी को काउंसलिंग फीस के लिए 250 रुपये जमा करने होंगे। काउंसलिंग फीस अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और स्टेट बैंक के चालान से भर सकते हैं।

फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी को अपनी अर्हता संबंधी प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। 10 और 11 जून को चॉइस लॉक किए जा सकेंगे। 12 जून को पहले चरण की कांउसलिंग का रिजल्ट जारी होगा। इसके बाद दो चरण की काउंसलिंग और होगी।

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में ज्यादा परीक्षार्थियों के सफल होेने के पीछे एक मुख्य वजह कट ऑफ कम होना है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 25 नंबर निर्धारित की गई थी। यानी 400 में से 25 नंबर पाने वाले परीक्षार्थी को सफल घोषित किया गया। दूसरी ओर आरक्षित वर्ग के परीक्षार्थियों के मामले में कट ऑफ महज एक अंक रखी गई थी। यानी चार सौ में एक या उससे ज्यादा नंबर पाने वाली बालिका परीक्षार्थी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed