{"_id":"906189c4333dc59c665e8a54e4f6e19a","slug":"polytechnic-counselling-will-start-from-25-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक काउंसिलिंग के लिए हो जाओ तैयार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पॉलीटेक्निक काउंसिलिंग के लिए हो जाओ तैयार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का पहला चरण 25 जून से शुरू होगा। प्रदेश में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा की कुल 20,339 सीटों के लिए यह काउंसिलिंग होगी। छात्र इस ऑनलाइन काउंसिलिंग में किसी भी निकटतम पॉलीटेक्निक से मुफ्त में अपनी च्वाइस भर सकते हैं। उन्हें केवल काउंसिलिंग का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश के 200 से ऊपर सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों की 20,339 सीटों के लिए यह ऑनलाइन काउंसिलिंग होने जा रही है। शुल्क जमा करने की तिथि 25 जून से 29 जून तय की गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन पंजीकरण व विकल्प भरने की तिथि 27 जून से 1 जुलाई है। परिषद की ओर से 3 जुलाई को शाम पांच बजे सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीटों पर छात्र 4 जुलाई दोपहर दो बजे से 8 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया होगा। छात्र को सीट आवंटन की पूरी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी मिल जाएगी।
कहीं से भी भरें मुफ्त में च्वाइस
ऑनलाइन काउंसिलिंग का शुल्क 500 रुपए है। अभ्यर्थी अपने निकटतम किसी भी पॉलीटेक्निक संस्थान से ऑनलाइन च्वाइस भर सकता है। परिषद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे विकल्प भरते वक्त कई विकल्प भरें। प्रदेश में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं, जबकि तीन संस्थान केवल महिलाओं के लिए संचालित हो रहे हैं।
कहां कितनी सीटें
- राजकीय पॉलीटेक्निकों में सीटें : 5754
- राजकीय सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निकों में सीटें : 365
- निजी पॉलीटेक्निकों में सीटें : 14220
किस ट्रेड में कितनी सीटों पर मौका
विषय - सीटें
केमिकल इंजीनियरिंग - 220
केमिकल टेक्नोलॉजी - 40
केमिलक टेक्नोलॉजी (पेंट) - 40
सिविल इंजीनियरिंग - 4055
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग - 1510
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 3036
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग - 2376
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन - 180
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स - 120
इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी - 545
इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन - 70
मेकेनिकल इंजीनियरिंग - 4036
इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग - 40
मेकेनिकल ऑटोमोबाइल - 1260
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग - 360
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी - 2
लेदर टेक्नोलॉजी (टेनिन) - 2
लेदर टेक्नोलॉजी (फुटवियर) - 4
आर्किटेक्चरल अस्सिटेंटशिप - 2
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग - 60
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग - 30
गारमेंट टेक्नोलॉजी - 30
फैशन डिजाइनिंग - 120
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट - 502
डिप्लोमा इन फार्मेसी - 1200
पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन - 259
डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट - 240
यहां लें काउंसिलिंग में हिस्सा : www.ukcounseling.nic.in