{"_id":"45a2ff3063df01dc34b86910d5167d92","slug":"polytechnic-counseling-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक: आज भी होगा डॉक्यूमेंट अपलोड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पॉलीटेक्निक: आज भी होगा डॉक्यूमेंट अपलोड
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Jun 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अब शनिवार को भी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद 29 जून से अभ्यर्थी अपनी च्वॉइस लॉक कर सकेंगे।
विज्ञापन
सर्वर में खराबी होने के कारण अभ्यर्थी संयुक्त परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड नहीं कर पा रहे थे।
शुक्रवार को डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन सर्वर की खराबी के कारण अंतिम तिथि एक दिन और बढ़ा दी गई है। पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए कांउसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं।
विज्ञापन
पिछले दो दिन से सर्वर संबंधी दिक्कतों के कारण अभ्यर्थी अपने डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते परिषद ने डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि एक दिन और बढ़ा दी है।