फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polytechnic counseling

पॉलीटेक्निक: अब घर बैठे लॉक कर सकेंगे च्वॉइस

Tue, 24 Jun 2014 10:15 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
polytechnic counseling

प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग के लिए फीस सबमिशन सोमवार से शुरू हो गया।

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसलिंग पांच चरणों में होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग केंद्र पर नहीं जाना होगा।

अभ्यर्थी घर बैठकर ही दाखिले के लिए अपनी च्वॉइस लॉक कर सकेंगे। इसके बावजूद अगर अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत आती है तो फिर संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से बनाए गए सहायता केंद्र पर सम्पर्क कर सकते हैं।

पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए इस बार रिजल्ट देखने के साथ ही अभ्यर्थी का चालान बन चुका है।

ऐसे में अभ्यर्थियों को केवल उसका प्रिंट आउट लेकर बैंक में फीस जमा करनी है। पिछले साल की तरह इस साल हर बार काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग फीस जमा नहीं करनी होगी।
विज्ञापन


एक बार 400 रुपये फीस जमा करके हर चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अर्ह हो जाएगा।

अभ्यर्थी को इस साल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भी नहीं आया है। स्टूडेंट्स को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र और आरक्षण संबंधी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अभ्यर्थी को किसी भी सायबर कैफे या घर बैठकर अपने पसंद के कॉलेजों की चॉइस दाखिले के लिए सबमिट करनी होगी।

अभ्यर्थी की रैंक के हिसाब से च्वॉइस की प्रोसेसिंग करने के बाद कॉलेज का आवंटन हो जाएगा।

आवंटित कॉलेज में जाकर अभ्यर्थी को अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराना होगा। इस तरह से अभ्यर्थी को बार-बार भागने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

लखनऊ में इस साल बनाए गए हैं तीन सहायता केंद्र
पिछले साल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लखनऊ में एकमात्र सहायता केंद्र बनाया गया था।

इस साल प्रदेश के 68 सेंटर में से तीन लखनऊ के हैं। इस बार राजकीय पॉलीटेक्निक फैजाबाद रोड, लखनऊ पॉलीटेक्निक और गोविंद वल्लभ पंत पॉलीटेक्निक में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी किसी प्रकार की दिक्कत होने पर इन सहायता केंद्रों पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed