फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   polytechnic combined entrance exam result.

पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा घोषित, श्रीनगर के शुभम टॉपर

Mon, 01 Jun 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 01 Jun 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
polytechnic combined entrance exam result.

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से रविवार को पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा -2015 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिसमें 47 हजार 522 छात्रों की मेरिट जारी की गई है। इसमें इंजीनियरिंग ग्रुप में श्रीनगर के राजकीय महिला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की शुभम डिमरी ने पहली रैंक हासिल की है। जबकि आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की परीक्षा केंद्र के दिशने सिंह ने दूसरी तथा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देहरादून परीक्षा केंद्र के कौस्तुभ पुरोहित ने तीसरी रैंक हासिल की है।

परिषद सचिव हरि सिंह ने बताया कि पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें परीक्षा में बैठे सभी 47 हजार 522 छात्रों की मेरिट जारी कर दी गई है। सोमवार को देहरादून में एनआईसी के साथ बैठक के बाद काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मेरिट में इंजीनियरिंग ग्रुप में श्रीनगर के राजकीय महिला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के शुभम डिमरी ने पहली रैंक हासिल की है। वहीं होटल मैनेजमेंट ग्रुप में देहरादून के पित्थुवाला पॉलीटेक्निक कॉलेज परीक्षा केंद्र के विपुल शर्मा तथा मैनेजमेंट ग्रुप में उत्तरकाशी राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र के दीपक राणा ने पहली रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फार्मेसी ग्रुप में नेशनल कान्वेंट स्कूल हलद्वानी के जुबेर आलम तथा टेक्सटाइल ग्रुप में केएल पॉलीटेक्निक कॉलेज रुड़की केंद्र की वृष्टि सैनी ने पहली रैंक पाई है।

फैशन डिजाइनर बनना है वृष्टि का सपना
सेंटऐंस स्कूल रुड़की की छात्रा वृष्टि सैनी ने पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के टेक्सटाइल ग्रुप में प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। वृष्टि का सपना देश के टॉप फैशनर डिजाइनर में शुमार होना है।

रुड़की सुभाषनगर निवासी वृष्टि सैनी ने टेक्सटाइल में पहली रैंक हासिल कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। वृष्टि के पिता संजय सैनी हबीबपुर निवादा में जूनियर हाईस्कूल अध्यापक है वहीं माता सुभाषिनी सैनी भी जूनियर हाईस्कूल बेलकी में अध्यापिका है।

पिता संजय सैनी ने बताया कि वृष्टि शुरू से ही फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में जाने की चाह रखती थी। इसलिए उसने इसी ट्रेड में प्रवेश परीक्षा दी थी। अब उसने यह उपलब्धि हासिल की है तो उसका सपना पूरा करने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।


मजदूर के बेटे ने पूरा किया पिता का सपना
रुड़की के दौलतपुर गांव के मजदूर के बेटे सोनू ने 64वीं रैंक हासिल कर अपने पिता के सपने को पूरा कर दिया है। सोनू के पिता गांव में मजदूरी करते हैं। सोनू घर में सबसे बड़ा है। सोनू ने बताया कि पिता उसे इंजीनियर बनते देखना चाहते है। पिता शिवकुमार ने बताया कि वह अपने बेटे को अपने पैरों पर खड़ा होते देखना चाहते हैं।

इसके लिए वह कोई भी काम करने के लिए तैयार है। उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। सोनू रुड़की के केएल पॉलीटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है।

अजय क्लासिस के नाम से कोचिंग देने वाले सोनू के शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि सोनू मेहनती है, जिस कारण उसने अच्छी रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र अंकित कुमार ने 170, अब्दुल रहमान ने 262, अबरार ने 267, वासु ने 282 तथा आदिल ने 299वीं रैंक हासिल की है।



इसके अलावा बेहडे की सैदाबाद निवासी आकाश कुमार ने इंजीनियरिंग ग्रुप में 15वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कौशिक क्लासेस चलाने वाले उनके शिक्षक गौरव कौशिक ने बताया कि आकाश बेहद होनहार छात्र है। उन्होंने अच्छी रैंक हासिल करने पर आकाश को बधाई दी। वहीं रुड़की सुभाषनगर के हर्ष शर्मा ने 58वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed