फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   polytechnic admission: last day of admission

पॉलिटेक्निक एडमिश्ान के लिए अंतिम मौका आज

Fri, 09 May 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 09 May 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
polytechnic admission: last day of admission

फरीदाबाद में पॉलिटेक्निक में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को अंतिम मौका है। अगर वे प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन से चूक जाते हैं, तो साल भर दाखिले का इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी की ओर से शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बताया जाता है कि इस परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर रखी है या इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं और परिणाम आना बाकी है। ऐसे विद्यार्थी onlinetesthry.nic.in पर जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


फार्मेसी को छोड़कर अन्य सभी डिप्लोमा कोर्स के लिए टेस्ट होगा। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को मेरिट के अनुसार काउंसलिंग में बुलाया जाएगा, जिसके बाद सरकारी, सहायता प्राप्त व गैर सरकारी पॉलिटेक्निक में विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कोर्स
-कंप्यूटर
-इलेक्ट्रॉनिक
-आर्किटेक्चर
-फैशन डिजाइनिंग
-डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट
-मेकेनिकल
-सिविल

सेक्टर-8 स्थित महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य आजाद सिंह राठी का कहना है कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार तक ही आवेदन करना होगा अन्यथा उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल होने का मौका नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed