{"_id":"98ea45d69c86578c9676302eb8e69baf","slug":"pollution-at-light-point-at-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"....और प्रदूषण बढ़ते ही इस तरह बजेगा सायरन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
....और प्रदूषण बढ़ते ही इस तरह बजेगा सायरन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कभी आपने शहर के लाइट प्वाइंट पर होने वाले प्रदूषण पर ध्यान दिया है? यदि नहीं तो सेक्टर आठ स्थित गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट के नजरिए से जरूर सोचे।
विज्ञापन
यहां के विद्यार्थियों ने न केवल इस दिशा की ओर सोचने के लिए ध्यान दिलाया बल्कि इसका समाधान भी निकाला। मंगलवार को 21वीं स्टेट लेवल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में विद्यार्थियों ने इस प्रोजेक्ट को पेश किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के इस जज्बे और मेहनत को सभी सराहा और साइंस कांग्रेस में सीनियर कैटेगिरी में पहला पुरस्कार हासिल किया।
अब यह छोटे वैज्ञानिक 27 दिसंबर को होने वाली नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे देश में करेंगे।
इसकेअलावा वे इंडियन साइंस कांग्रेस में भी जाएंगे।
विद्यार्थियों का ये था प्रोजेक्ट
स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी अक्षय शर्मा, दीपक वालिकया, गुरप्रीत सिंह, कोमल, ममता व स्कूल के भौतिक शास्त्र के लेक्चरार परमजीत सिंह व रेणु पुरी ने बताया कि लाइट प्वाइंट पर रुकने के बावजूद लोग अपने वाहन को बंद नहीं करते।
विज्ञापन
इससे वाहनों से निकलने वाली जहरीली गैस का बहुत बड़ा भंडार इकट्ठा हो जाता है। यह गैस काफी हल्की होती है और यह ऊपर की ओर बढ़ती है
प्रोजेक्ट के मुताबिक लाइट प्वाइंट के ऊपर शेड लगाया गया। शेड में पाइप लाइन होगी, जो दूर जाकर केमिकल ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े रहेंगे।
यहां पर एक बड़ा सा एग्जास्ट लगाया जाएगा, जो गैसों को अपनी ओर खीचेंगा। प्लांट में गैस को ट्रीट किया जाएगा और हानिकारक गैस को उपयोगी रसायन में आसानी से बदला जा सकेगा।
प्रदूषण लेवल बढ़ने पर बज उठेगा सायरन
विद्यार्थी अक्षय शर्मा व टीचर परमजीत ने बताया कि लाइट प्वाइंट पर सेंसर भी लगाया जाएगा। इसमें एक सायरन सिस्टम भी होगा।
जब लाइट प्वाइंट पर प्रदूषण का लेवल बढ़ेगा तो अचानक बज उठेगा और प्लांट में लगा एग्जास्ट काम करने लगेगा। इससे प्रदूषण का लेवल काफी कम होगा और पर्यावरण को बचाया जा सकेगा।
रोजेक्ट के बीच कंपटीशन काफी कड़ा
इन्वायरमेंट सोसाइटी आफ इंडिया की ओर से आयोजित 21वीं स्टेट लेवल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की ओर से पेश किए प्रोजेक्टों के बीच काफी टक्कर रही।
संस्था के सचिव एनके झिंगन के मुताबिक सीनियर कैटैगिरी में गर्वमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर आठ को प्रथम पुरस्कार, गर्वमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 46 डी को दूसरा स्थान, शिवालिक पब्लिक स्कूल सेक्टर 41-बी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।
जूनियर कैटेगिरी में गर्वमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 46 डी को प्रथम पुरस्कार, गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 30 बी में दूसरा व गर्वमेंट माडल मिडिल स्कूल किशनगढ़ को तृतीय स्थान मिला।
कंपटीशन में जज की भूमिका पंजाब स्टेट काउंसिल फार साइंस एंड टेक्नोलाजी चंडीगढ़ के प्रिंसिपल साइंटिफिक आफिसर डा. केएस बैथ, पंजाब स्टेट काउंसिल फार साइंस एंड टेक्नोलाजी के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सौरभ आनंद जैन व हरमन औलख व आरजू अरोड़ा ने निभाई।