{"_id":"e5b9095bdf138fc4d1dbae45153d6de2","slug":"political-active-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई की जगह कॉलेजों में अब ये हो रहा है","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़ाई की जगह कॉलेजों में अब ये हो रहा है
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश को लेकर देहरादून के एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्र गुट आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
पढ़ें, एक साल तक टिहरी बांध की झील में चलेंगी 'मुफ्त' बोट
इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई छात्र चोटिल हो गए। दोनों पक्षों ने पटेलनगर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
पुरानी चुनावी रंजिश
सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद पूर्व छात्र संघ प्रत्याशी कार्तिक शेरावत अपने साथियों संग घूम रहा था। इस बीच दूसरी ओर से कॉलेज के छात्रसंघ महासचिव ललित पंवार अपने साथियों के साथ आ गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश के चलते बहसबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें, मॉर्निंग वॉक पर मिले हाथी तो उसे न कहें 'गुड मॉर्निंग'
विज्ञापन
देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच लाठी डंडो से लैस छात्रों ने दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। झगड़े में ललित पंवार और राहुल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कार्तिक गुट का आरोप है कि झगड़े की शुरुआत ललित पक्ष की ओर से की गई थी जबकि ललित समर्थक कार्तिक गुट को दोषी बता रहे हैं।
नामजद शिकायत दर्ज
कार्तिक ने बताया कि झगड़े में उनके सिर में भी चोटें आई हैं। कॉलेज प्रशासन ने मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस को देखते ही छात्र तितर-बितर हो गए। दोनों पक्षों ने देर शाम तक पटेलनगर थाने में एक दूसरे के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि मारपीट में कुछ बाहरी छात्र भी शामिल थे जो कि पुलिस के आते ही भाग निकले। बताया जा रहा है कि कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के तहत सोमवार को भी मारपीट हुई।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---