{"_id":"ca482ac71db8c61d59d0543da913cf46","slug":"police-pushing-student-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनना चाहते थे तुर्रम खां ‘पिटकर’ लौटे...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बनना चाहते थे तुर्रम खां ‘पिटकर’ लौटे...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Aug 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में गलत सूचना पर डालनवाला थाने में हंगामा करना सत्यम ग्रुप के छात्रनेतओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि मामला सड़क पर दो कारों के भिड़ने के बाद चालकों के बीच मारपीट का था। दोनों में समझौता हो गया।
दो कारें भिड़ गईं
राजपुर रोड पर बुधवार देर रात दो बजे दिलाराम चौक के पास दो कारें भिड़ गईं। एक कार में कांग्रेसी नेता कुलदीप डोगरा थे, जबकि दूसरी में अभिषेक कठैत। दोनों में कहासुनी के बाद चौराहे पर ही मारपीट हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। उधर, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सत्यम ग्रुप के कार्यकर्ता डीएवी चुनाव के लिए पोस्टर लगा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने समझाया
किसी ने उन्हें यह सूचना दे दी कि उनके साथियों को पुलिस उठाकर ले गई है। इस पर ग्रुप के कार्यकर्ता डालनवाला थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया कि हिरासत में लिए गए लोग उनके साथी नहीं हैं, लेकिन वे नहीं माने। हालत बिगड़ती देख थाने में पीएसी बुला ली गई।
इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर सत्यम ग्रुप के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने से खदेड़ दिया। उधर, कुलदीप और अभिषेक भी समझौते के बाद निकल गए।