{"_id":"368f126674c6d2d9d6a3bf99fe3c67b1","slug":"police-may-arrest-student-leaders-of-hpu-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू के छात्र नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू के छात्र नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Jul 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में बीते सप्ताह फीस बढ़ोतरी को लेकर वीसी का रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने चार सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सभी सुरक्षा कर्मियों ने उस दिन वाकये के बारे में पुष्टि की है। सभी ने बताया है कि किस तरह से उस समय छात्रों ने वीसी की गाड़ी को रोका।
विज्ञापन
जब वह अपने कार्यालय की ओर आ रहे थे। हालात इतने बेकाबू हो गए थे कि वीसी को यहां से वापिस हटकर दूसरे रास्ते से लौटना पड़ा। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को इस मामले में नामजद सभी आरोपी छात्र नेताओं की गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन
पुलिस इस संदर्भ में सभी छात्रों से संपर्क कर रही है ताकि मंगलवार को उनके बयान दर्ज किए जा सके। हालांकि मामला गैर जमानती है। मगर पुलिस को कानून के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लानी होगी।
पूरे केस में पूर्व एससीए के आठ छात्र नेताओं के खिलाफ विवि प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।