{"_id":"3d5f2ddc-f0f2-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"police-in-dbs-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीएस में छात्र-छात्राएं कम, पुलिस दिखी ज्यादा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीबीएस में छात्र-छात्राएं कम, पुलिस दिखी ज्यादा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को डीबीएस पीजी कॉलेज खुल तो गया, लेकिन कालेज में स्थिति छुट्टी जैसी रही। न तो छात्र ज्यादा थे और न छात्रों के बीच राजनीति करने वाले छात्र नेता।
विज्ञापन
सुबह से कालेज का माहौल एकदम शांत था। हालांकि कुछ छात्र-छात्राएं दाखिले संबंधी काम के लिए जरूर पहुंचे थे। सभी काउंटरों पर बिना भीड़ के ज्यादा माथा पच्ची के ही काम हो रहा है। दोपहर सवा 12 बजे कॉलेज परिसर में गिने-चुने 10-15 छात्र-छात्राएं ही दिखाई दीं।
विज्ञापन
आराम करती नजर आई पुलिस
मगर छात्रसंघ कार्यालय में छात्र नेता व उनके कुछ समर्थक अपनी बातों में व्यस्त दिखाई दिए। वहीं दूसरी ओर कालेज में हुए हंगामे के कारण एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मगर वह भी छात्र-छात्राओं के कम संख्या में कालेज पहुंचने पर आराम करते नजर आए। कुछ कालेज परिसर में ही कॉरिडोर में बैठे थे तो कुछ खाली पड़ी कक्षाओं की बैंचों में इतमीनान से आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें