डाक्टर बनना चाहते हैं तो पढ़ें पहली गुडन्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने पंजाब मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट 'पीएमईटी-15' का नोटीफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें पंजाब के उन बच्चों को राहत दी गई है, जोकि चंडीगढ़ के स्कूलों में पढ़ते हैं। अब ये बच्चे भी पीएमईटी के लिए एलिजिबल होंगे।
पंजाब के मेडिकल एजुकेशन व रिसर्च विभाग ने पीएमईटी का नोटीफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक चंडीगढ़ के स्कूलों में पढ़ रहे पंजाब के रहने वाले बच्चे अब पीएमईटी परीक्षा दे सकेंगे।
पंजाब की डायरेक्टर रिसर्च व मेडिकल एजुकेशन डॉ. मनजीत कौर मोही ने बताया कि चंडीगढ़ के साथ लगते इलाकों केबहुत से बच्चे क्वालिटी एजुकेशन के लिए चंडीगढ़ के स्कूलों में पढ़ते हैं, लेकिन पंजाब की एमबीबीएस व बीडीएस सीट के लिए वे पंजाब में डमी एडमिशन लेते थे। इस पर लगाम कसने केलिए यह फैसला किया गया है। चंडीगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी पीएमईटी-15 में बैठ सकेंगे।
17 मई को होगा एंट्रेस
पंजाब में पढ़ने वाले दूसरे राज्यों के बच्चों को राहत पहले की तरह बरकरार रहेगी। पंजाब से 11वीं, 12वीं करने वाले दूसरे राज्यों के बच्चे भी पीएमईटी के लिए एलिजिबल होंगे।
डॉ. मोही ने बताया कि पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग ने 1992 में एक नोटीफिकेशन जारी किया था। इसके मुताबिक पंजाब में दो साल रहने वालों को पंजाब डोमिसाइल दे दिया जाता है।
इस लिहाज से यहां दो साल 11वीं व 12वीं करने वाले बच्चे भी पीएमईटी के लिए एलिजिबल हैं। गौरतलब है कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की तरफ से 17 मई-15 को प्री मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।