इनको मेडल पाने से ज्यादा है पीएम संग सेल्फी खिंचाने का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी किसी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह करीब होता है तो मेधावियों में मेडल पाने का उत्साह अलग ही झलकता है, लेकिन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 22 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले मेधावियों को मेडल से अधिक किसी और ही बात का इंतजार है।
यह इंतजार है अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का, जो समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति होंगे। किसी को उनसे मेडल पाने की ललक है तो कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की चाह रखता है।
सुरक्षा एजेंसियों के हाई एलर्ट के बीच 22 जनवरी को राजधानी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आमंत्रण बाद भी पहुंचना आसान नहीं होगा।
आयोजन स्थल पर उन्हीं अतिथियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिनकी सूची पीएम आगमन से 48 घंटे पहले आयोजकों द्वारा सौंपी गई होगी। यह निर्देश सोमवार देर शाम मंडलायुक्त सभागार में पुलिस, प्रशासन और तैयारियों से जुड़े अन्य विभागों के आला अफसरों की बैठक में मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता ने दिए।
पीएम बांटेगे ई-रिक्शा
इधर सोमवार को दिल्ली से आईजी ध्रुव पांडेय की अगुवाई में एसपीजी और डीआईजी वंदना शर्मा के नेतृत्व में आईबी अफसरों की अलग-अलग टीमें भी शहर पहुंची।
दोनों ही टीमों ने एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री के हिस्सेदारी करने वाले तीनों कार्यक्रम स्थलों का भी भ्रमण कर आयोजकों के साथ भी बातचीत कर जानकारी एकत्रित की।
अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मोदी सड़क मार्ग के जरिए अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां से वह कॉल्विन तालुकेदार्स स्कूल में ई-रिक्शा का वितरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री को विधानसभा मार्ग स्थित अंबेडकर महासभा में आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक होना है।