बच्चों! पीएम मोदी को सुनना है तो खबर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश भर के स्कूली बच्चों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संदेश दिया जाएगा।
इसी संबंध में वीरवार सुबह मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने डायरेक्टर पब्लिक इंस्ट्रक्शन (डीपीआई स्कूल्स) कमलेश कुमार भादू और राज्य भर के आलाधिकारियों से बैठक की और इस कार्यक्रम के लिए सरकारी स्कूलों में पुख्ता इंतजाम करने के लिए आदेश दिए हैं।
बैठक के बाद डीपीआई ने तुरंत इसकी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी। इस वीडियो कांफ्रेंस के लिए शहर के सभी 107 स्कूलों में टीवी लगाए जाएंगे और वीडियो कांफ्रेंस की व्यवस्था की जाएगी।
दोपहर 2.30 बजे से 5.15 बजे तक होंगे रू-ब-रू
डीपीआई ने बताया कि बैठक में उन्हें बताया गया है कि प्रधानमंत्री सभी राज्यों के बच्चों से एक ही समय दोपहर 2.30 बजे से 5.15 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रू-ब-रू होंगे। इसके लिए वे स्कूलों में जल्द इसकी व्यवस्था करवा देंगे।
उन्होंने कहा कि जहां टीवी और प्रोजेक्टर नहीं है वहां किराए पर वे व्यवस्था कर देंगे। शहर के अभी तक मात्र 30 स्कूलों में कांफ्रेंस करवाने की व्यवस्था है।