फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plscement news for IP university.

प्लेसमेंट चाहिए तो आज है आखिरी मौका

Tue, 28 Oct 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Oct 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
Plscement news for IP university.

आईपी यूनिवर्सिटी में बीसीए प्रोग्राम में पढ़ने वाले छात्र यदि पूल प्लेसमेंट में भाग लेना चाहते हैं तो फिर आवेदन करने का आखिरी मौका मंगलवार तक ही उपलब्ध है। बीसीए प्रोग्राम के छात्रों को प्लेसमेंट में चयनित होने पर अमेरिका की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी तीन लाख रुपये सालाना पैकेज समेत दस फीसदी सीटीसी बोनस भी मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि कंपनी विश्वविद्यालय में पूल कैंपस प्लेसमेंट करेगी, ताकि एकसाथ सैकड़ों छात्रों को नौकरी मुहैया करवा सके। अमेरिका की कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट पद के लिए पूल प्लेसमेंट आयोजित करने जा रही है। आईपीयू के संयोजक प्रो. एके सैनी के मुताबिक, 2015 में बीसीए प्रोग्राम में पासआउट होने वाले छात्रों के लिए यह प्लेसमेंट ऑफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी सेंचूरी लिंक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी का मौका मिलेगा, जिसकी दुनिया में 150 से अधिक देशों में शाखाएं हैं। छात्रों को अनुभव के बगैर डिग्री पूरी होने के साथ-साथ नौकरी समेत ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। जिन छात्रों के 10वीं और 12वीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन होगी और बीसीए आखिरी वर्ष होगा, वे ही इस प्लेसमेंट में भाग ले सकेंगे। प्लेसमेंट में चयनित होने वाले छात्रों को नोएडा और बंगलूरू में नौकरी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed