बिग बी, आमिर और दबंग खान को बंधक बनाया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बी अमिताभ बच्चन, आमिर खान और दबंग सलमान समेत कई बॉलीवुड सितारों को एचपी यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्रों ने मंगलवार को बंधक बना लिया। यही नहीं, छात्रों ने इन्हें धक्का मारने की भी धमकी दे डाली।
चौंकिए मत, दरअसल यहां रेडियो क्लब के सदस्य अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत छात्रों को संदेश दे रहे थे। इन बॉलीवुड अभिनेताओं के नकाब पहने छात्रों ने यहां न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि उन्हें संदेश भी दिया।
इस नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने नकाब पहनकर रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ और आमिर खान की भूमिका निभाई। एक लड़की इन्हें रस्सी से बांध देती है और फिर इन्हें धक्का मारने की धमकी देती है।
इसलिए किया नुक्कड़ नाटक
छात्रों का कहना था कि सामाजिक फिल्में बनाओ ताकि युवाओं पर इसका सही असर पड़े। इनका कहना था कि आजकल ऐसी फिल्में बन रही है जिनसे युवाओं को नशे और अपराध में जाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
नुक्कड़ नाटक में रेश्मा, कुलदीप, धर्म प्रकाश, इंद्र नेगी, सेरिंग, वांग्मो, इच्छा, अचित आर्या, अरविंद कुमार, नितिका, ज्योति, नंदिनी ने अभिनय किया। युवाओं को जागरूक करने के लिए रेडियो क्लब और पत्रकारिता विभाग बुधवार को भी परिसर में फिल्में प्रदर्शित करेगा।
इसमें समाज के लिए छिपे संदेश का पता लगाने और उसे समझने का प्रयास किया जाएगा। क्लब के सचिव और पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डा. विकास डोगरा ने बताया कि क्लब का यह कार्यक्रम युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा।