फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   planning works in board exam

बोर्ड एग्जाम में प्लानिंग, मतबल डर के आगे जीत

Thu, 21 Nov 2013 10:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Nov 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
planning works in board exam

उत्तराखंड में मार्च में शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में लगे छात्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं का भी दबाव है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा एक मार्च से तय हो चुकी है।

विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज
विज्ञापन


आईएससी और उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा भी मार्च माह में प्रस्तावित हैं जो कि अप्रैल के द्वितीय सप्ताह तक जारी रहेगी। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दबाव से पार पाने के लिए संयमित तैयारी आवश्यक है। कॅरियर लांचर के अकादमिक निदेशक अमित मित्तल के मुताबिक दोनों दबावों से पार पाने के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत

इंजीनियरिंग कोचिंग संस्थान अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत के मुताबिक 12वीं के अंकों की अहमियत को मानते हुए एनसीईआरटी की किताबों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

ऐसे बनाएं तालमेल
- सबसे पहले प्री बोर्ड पर पूरा ध्यान लगाएं। प्री बोर्ड की तैयारी से काफी हद तक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हो जाती है।
- बोर्ड की तैयारी में गत वर्षों के प्रश्न पत्रों पर फोकस करें।
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी है कि रेगुलर स्टडी पर ध्यान केंद्रित करें। कोर्स की किताबों के अलावा भी साइड बुक्स पढ़ते रहें।
- क्लैट के अलावा तमाम ऐसे कोर्स हैं, जिनमें 12वीं की उच्च परसेंटेज मायने नहीं रखती।
- साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या मैथ्स को प्रतिदिन स्टडी करें।
- आर्ट बैकग्राउंड के लॉ या दूसरे ऐसी परीक्षाएं देने वाले छात्रों को मार्च 2013 से अप्रैल 2013 के बीच के करेंट अफेयर्स पर फोकस करना चाहिए।

प्रतियोगी परीक्षाओं पर एक नजर
- जेईई मेंस 2014 : 6 अप्रैल 2014(ऑफलाइन)
- 9, 11, 12 व 19 अप्रैल 2014(ऑनलाइन)
- एआईपीएमटी 2014 : 4 मई 2014
- सिंबायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज की एसईटी परीक्षा तिथि : 3 मई 2014
- बीए एलएलबी व बीबीए एलएलबी में दाखिले को क्लैट परीक्षा तिथि : 11 मई 2014
- ज्वाइंट एप्टीट्यूड टेस्ट(बीबीएस/बीएफआईए के लिए, दिल्ली विवि) : 1 जून 2014
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की सीईटी परीक्षा : 4 मई 2014

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed