{"_id":"46dab36833c8b184b0f4402dc31c165b","slug":"picnic-party-organised-by-hpu-sca","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के छात्रों ने क्रेगनैनो में की मस्ती","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूनिवर्सिटी के छात्रों ने क्रेगनैनो में की मस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Apr 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मंगलवार को एससीए ने सभी छात्रों के लिए राजधानी के समीप क्रेगनैनो पर्यटक स्थल पर पिकनिक का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें सैकड़ों की तादाद में क्रेगनैनो पहुंचे थे। छात्रों ने पढ़ाई से दूर रहकर पिकनिक में जमकर नाच गाना और मस्ती की।
एससीए के सचिव पीयूष सेवल ने बताया कि एससीए की ओर से आयोजित इस पिकनिक में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्रों के लिए नौ बसें किराये पर ली गई थीं।
इन बसों में ही छात्रों ने पर्यटक स्थल में पिकनिक मनाई। उन्होंने बताया कि हर साल एससीए ऐसे आयोजन करती है और आने वाले समय में भी इन्हें जारी रखा जाएगा। इससे छात्रों को तनाव से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन