फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   photo exibitition in punjab univercity

फोटो एग्जीबिशन में देखिए पीयू कैंपस की खूबसूरती

Tue, 02 Dec 2014 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Dec 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
photo exibitition in punjab univercity

पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक रिलेशन (डीपीआर) ने पहली बार पीयू हेरिटेज थीम पर फोटो एग्जीबिशन शुरू की। पीयू स्थित आर्ट म्यूजियम में 3 दिसंबर तक चलने वाली इस एग्जीबिशन का उद्घाटन सोमवार को कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने किया।

विज्ञापन


पीयू कैंपस के हर रंग को फोटो में दिखाया गया है। एग्जीबिशन उद्घाटन मौके पर पीयूडायरेक्टर पब्लिक रिलेशन विनीत पुनिया, जर्नलिज्म विभाग के हेड जयंत नारायण पेटकर, डॉ. अर्चना आर सिंह, आर्ट हिस्ट्री एंड विजुअल आर्ट विभाग के हेड डा. तीर्थांकर भट्टाचार्य सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


कुलपति ने फोटो एग्जीबिशन और फोटो प्रतियोगिता हर साल आयोजित करने का सुझाव दिया। कुलपति ने कहा कि सभी फोटो की एक बुकलेट तैयार कर पीयूचांसलर डा. हामिद अंसारी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के दीपक अरोड़ा को मिला पहला पुरस्कार
पीयू हेरिटेज थीम पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता विजेताओं को पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर के हाथों सम्मानित किया गया। अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट दीपक अरोड़ा को एक कैटेगरी में प्रथम और दूसरी कैटेगरी में सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दीपक को कुलपति ने 5 हजार का नगद अवार्ड, प्रशंसा पत्र भी दिया।


दूसरी कैटेगरी में मोहित कुमार गौतम पहले स्थान पर रहे। अन्य विजेताओं में नंदिनी पॉल, रवकरन सिंह, सुमित मल्होत्रा, राजेश खुराना, प्रमोद कुमार गौतम, प्रीति सिंह और पीयू के यूसोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर जसू जसकनवर सिंह को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed