{"_id":"73d607f8a56d7fc9a0197b2b0290c343","slug":"phd-with-nursing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नर्सिंग के साथ करें पार्ट टाइम पीएचडी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब नर्सिंग के साथ करें पार्ट टाइम पीएचडी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Nov 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग कर रहे छात्र अपने काम के साथ पीएचडी भी कर सकते हैं। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने अंशकालिक पीएचडी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके लिए एक दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विवि में नर्सिंग की 15 सीट
इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मुताबिक राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विवि, बेंगलुरु के साथ मिलकर पीएचडी के लिए एक राष्ट्रीय संघ की स्थापना की गई है। इसके तहत छात्र आवेदन कर सकते हैं। विवि में नर्सिंग की 15 सीट हैं। प्रवेश परीक्षा दिल्ली और बेंगलुरु में होगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी 15 सीटों (साइकेट्रिक नर्सिंग 3, सीएचएन नर्सिंग 4, ओबीजी नर्सिंग 3, मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग 3 और पीडियाट्रिक नर्सिंग 2) के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा में एम फिल नर्सिंग या एमएससी नर्सिंग या तीन वर्षीय नर्सिंग डिग्री के अलावा तीन साल का टीचिंग या क्लीनिकल अनुभव वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
एमएससी नर्सिंग वाले दावेदारों के लिए 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 54 प्रतिशत होंगे, जबकि चयन मेरिट पर होगा। एमफिल या शोध प्रकाशन वाले कैंडीडेट को पांच अंकों का वेटेज मिलेगा। आवेदन शुल्क 2500 रुपए है।
अभ्यर्थी एक दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट : www.indiannursingcouncil.org