{"_id":"be4af6ea95d26a958fa357efe0f81ee6","slug":"phd-will-be-cancel-on-stolen-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेंट चोरी किया तो रद्द होगी पीएचडी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कंटेंट चोरी किया तो रद्द होगी पीएचडी
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Wed, 20 Nov 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में अब पीएचडी करने वाले रिसर्च स्कॉलर से थिसिस जमा करवाते समय एक ब्रीफ रिपोर्ट भी समिट करवायी जाएगी।
विज्ञापन
इसमें उसे लिखना होगा कि उसका टॉपिक क्या था और उसने इसमें किस तरह ग्राउंड वर्क किया। थीसिस के साथ जमा होने वाली रिपोर्ट की कापी की जांच एलयू करवाएगा और विशेषज्ञों की हरी झंडी के बाद ही पीएचडी अवार्ड होगी।
अगर किसी स्टूडेंट का टॉपिक ऐसा हुआ कि उस पर पहले रिसर्च हो चुकी है और उसने उसमें पहले हुई रिसर्च की हूबहू कॉपी की है तो उसकी पीएचडी रद कर दी जाएगी।
वहीं, अब जितनी भी पीएचडी होंगी सबकी एक ब्रीफ रिपोर्ट एलयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी, ताकि उसका पूरा ब्यौरा ऑन लाइनइ उपलब्ध हो और उसे कोई कभी भी देख सके।
विज्ञापन
एलयू प्रशासन ने यह कदम अभी हाल ही में साहित्यिक चोरी के आरोप में एमबीए विभाग के शिक्षक डॉ. नीरज कुमार पर हुई कार्रवाई के बाद उठाया है।
उन्होंने साहित्यिक चोरी कर रीडर से प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति हासिल कर ली थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उनकी पदोन्नति रद कर दी थी।
इसके बाद अब एलयू प्रशासन ने दूसरा अहम कमद यह उठाया है कि पीएचडी करने वाले रिसर्च स्कॉलर का भी पूरा एक डाटा बेस तैयार किया जाए और उसके साथ उनकी थीसिस में टॉपिक और कन्टेंट की भी जांच करवा ली जाए।
विज्ञापन
अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि एलयू में रिसर्च स्कॉलर की थीसिस की कोई रिपोर्ट जमा करवायी जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि रिसर्च में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा जो भी स्टूडेंट्स पीएचडी कर रहे हैं वह एकदम साफ-सुथरा रिसर्च करें। फिलहाल इसे पकड़ने के लिए अभी कोई सिस्टम डवलप नहीं हो पाया है।
अब एलयू प्रशासन जब रिसर्च स्कॉलर से पीएचडी की थीसिस के साथ-साथ एक अलग से ब्रीफ रिपोर्ट लेगा तो उसकी जवाबदेही भी तय होगी।