फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Phd seats in lucknow university

एलयू: जानें, किस कोर्स में कितनी पीएचडी सीटें?

Tue, 22 Jul 2014 08:56 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Phd seats in lucknow university

एलयू में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अभी तक करीब 100 से अधिक स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर चुके हैं।

विज्ञापन


पीएचडी में इस बार सबसे अधिक सीटें हिन्दी में हैं। यहां पर 32 सीटें हैं। दूसरे नंबर पर सर्वाधिक सीटें केमिस्ट्री व फिजिक्स में 26-26 हैं।

एलयू में इस बार पीएचडी में दाखिले पुराने नियमों से ही होंगे। जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पास अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। उन्हें दाखिला मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा।

विज्ञापन

जेआरएफ पास को देनी होगी प्रवेश परीक्षा

Phd seats in lucknow university

अगर किसी विभाग में सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है तो फिर स्टूडेंट को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
 
एलयू प्रशासन ने पीएचडी में दाखिले से जुड़ी सारी जानकारी www.luadmission.ac.in पर उपलब्ध करवा दी हैं। सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये निर्धारित की है।

वहीं एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है। पीएचडी में कॉमर्स व जूलोजी में 20-20 सीटें हैं।

देखें, इन कोर्स का भी हाल

Phd seats in lucknow university

एजुकेशन में पीएचडी की 19 सीटें हैं और इकोनॉमिक्स व सोशियोलॉजी में 18-18 सीटें हैं। इसके अलावा वेस्टर्न हिस्ट्री व भूगर्भ विज्ञान में इस बार 17 सीटें हैं।

बॉटनी व लॉ में 16-16 सीटें हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैटेगरी के अनुसार पीएचडी में इस बार रिक्त सीटों का ब्यौरा जारी कर दिया है।

इसके अलावा मैथ्स में 10, सांख्यिकी में 2, फाइन आर्ट्स में 2 व स्कल्पचर में 3 सीटें, एनवॉयरमेंटल साइंस में 1, बॉयोकेमिस्ट्री में 5, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 10, लोक प्रशासन में 2, मनोविज्ञान में 8, संस्कृत में 14, सोशलवर्क में 4, फ्रेंच में 10, इंग्लिश में 14, एंथ्रोपोलॉजी में 4, बिजनेस इकोनॉमिक्स में 1, मॉस कम्युनिकेशन में 3, ज्योर्तिविज्ञान में 2 व भाषा विज्ञान में 5 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed