फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Phd Scholars of Punjab University

पीएचडी स्कॉलर को राहत, अलॉट रहेगा हॉस्टल

Thu, 27 Mar 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
Phd Scholars of Punjab University
पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकायों में शोध कर रहे करीब 700 रिसर्च स्कॉलर के लिए पीयू प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। अब पीएचडी रिसर्च स्कॉलर को थीसिस जमा होने के तुरंत बाद हॉस्टल का कमरा नहीं छोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन


पीयू स्टूडेंट काउंसिल की ओर से पीयू प्रशासन को रिसर्च स्कॉलर की दिक्कतों को लेकर एक मांग पत्र दिया गया था। पत्र में रिसर्च स्कॉलर को थीसिस जमा होने के तीन दिन के भीतर हॉस्टल खाली करने के आदेश जारी हो जाते थे।
विज्ञापन


काउंसिल प्रधान चंदन राणा ने बताया कि पीयू प्रशासन ने अब रिसर्च स्कॉलर को थीसिस जमा होने के बाद वाइवा होने तक विद्यार्थियों को हॉस्टल अलॉट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थीसिस के बाद वाइवा होने में 2 से 6 महीने का समय लग जाता है। चंदन राणा ने कहा कि पीएचडी थीसिस जमा होने के बाद रिसर्च स्कॉलर रिसर्च पेपर आदि लिखने में व्यस्त हो जाते हैं।

चंदन ने बताया कि नए नियमों को पीयू की 2014-15 की हॉस्टल की हैंडबुक में भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed