{"_id":"74670635549014b0434c2e235ef93f89","slug":"phd-scholars-gotten-35-thousand-each-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां करें पीएचडी, हर स्कॉलर को मिलेगा 35 हजार महीना","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यहां करें पीएचडी, हर स्कॉलर को मिलेगा 35 हजार महीना
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 05 Nov 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
दादरी स्थित शिव नाडर यूनिवर्सिटी (एसएनयू) में शोध को बढ़ावा देने के लिए इंजीनियरिंग की चार स्ट्रीम में पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सभी विषयों में अलग-अलग स्ट्रीम पर शोध कार्य कराए जाएंगे। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। सभी पीएचडी स्कॉलर को 35 हजार रुपया महीना दिया जाएगा। आवेदन नवंबर के अंत तक चलेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, एसएनयू ने पीएचडी 2015-16 एडमिशन के कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए 30 नवंबर तक आवेदन फीस के साथ विश्वविद्यालय में फॉर्म जमा करने होंगे।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा व इंटरव्यू 7 दिसंबर और 14 को रिजल्ट जारी होगा। इसके अलावा मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 10 नवंबर तक आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू 27 व 28 नवंबर को होगा।
15 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी प्रोग्रामों के लिए अलग-अलग आर्हता निर्धारित की गई है। सभी स्कॉलर का ट्यूशन फीस और हॉस्टल फ्री रहेगा।