{"_id":"c8e6164bf5cee892265a161c41b044dd","slug":"phd-online-form-from-5-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी में दाखिले के फॉर्म पांच मई से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीएचडी में दाखिले के फॉर्म पांच मई से
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Apr 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए पांच मई से फॉर्म मिलना शुरू होंगे। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://dsmru.up.nic.in से अभ्यर्थी फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म की कीमत 1000 व एससी-एसटी और निशक्त स्टूडेंट के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है।
वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट उसे भरकर उसमें वित्त अधिकारी, डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनवाना होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा विश्वविद्यालय के काउंटर से भी नकद धनराशि चुकाकर फॉर्म खरीदे जा सकते हैं। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अखिलेंद्र ने बताया कि पीएचडी के लिए 22 जून को प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इसका परिणाम 25 जून को घोषित किया जाएगा। 12 जुलाई को साक्षात्कार होंगे।
विभिन्न विभागों में कुल सीटें
यूनिविर्सिटी में विभिन्न विभागों में पीएचडी की कुल 52 सीटें हैं। हिंदी व अन्य भारतीय भाषाएं विषय में 12, अर्थशास्त्र में छह, समाज कार्य व समाजशास्त्र में 10, राजनीति शास्त्र में चार, अंग्रेजी व अन्य पाश्चात्य भाषाएं विषय में पांच, इतिहास में छह, मैनेजमेंट में तीन, शिक्षाशास्त्र में पीएचडी की छह सीटें हैं।