{"_id":"886edc77c01892a576590158195417f9","slug":"phd-from-ignou-apply-by-january-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू से पीएचडी करना चाहते हैं तो ये पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू से पीएचडी करना चाहते हैं तो ये पढ़ें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से विभिन्न पीजी कोर्स के बाद पीएचडी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी।
विज्ञापन
इग्नू ने पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन निकाले हैं। सेक्टर-14 पंचकूला इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डा. डीबी नेगी ने बताया कि पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के लिए 20 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन फार्म इग्नू की वेबसाइट से अपलोड किया जा सकता है। एंट्रेंस टेस्ट का सेंटर चंडीगढ़ में भी होगा। उधर इग्नू के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आवेदन के लिए 500 रुपये लेट फीस साथ देनी होगी। आवेदन संबंधी किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2590277 पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन