{"_id":"6b38d0fa4b47cf0ed2e4d4560cb23a17","slug":"phd-fees-will-deposit-from-13-october-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से जमा होगी पीएचडी की फीस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आज से जमा होगी पीएचडी की फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Oct 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी में अभ्यर्थी सोमवार से दो बजे से फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फीस जमा कर सकेंगे। यह स्टूडेंट 15 अक्तूबर तक फीस भर सकेंगे।
विज्ञापन
फीस जमा करने के साथ ही वे एसबीआई की वेबसाइट से अपना एलॉटमेंट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद वे 17 अक्तूबर तक संबंधित विभाग में रिपोर्ट करेंगे।
फीस जमा करने के लिए स्टूडेंट एसबीआई की वेबसाइट पर क्लिक कर ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। निशुल्क दाखिले का लाभ लेने के लिए आरक्षित स्टूडेंट यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप सेल में जा सकते हैं।
विज्ञापन
यहां पर स्टूडेंट्स से अनुबंध पत्र भरवाया जाएगा। इसके बाद वे दाखिले के पात्र घोषित हो जाएंगे। 21 अक्तूबर तक स्टूडेंट प्रक्रिया पूरी नहीं करते तो उनका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
14 आवेदन हुए खारिज
पीएचडी का फॉर्म भरने वालों में से करीब 14 का आवेदन खारिज कर दिया गया है। इसमें वो छात्र शामिल है जिन्होंने तय समय पर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन संबंधित विभाग में नहीं करवाया। या जो चयनित होने के बाद दाखिला लेने नहीं पहुंचे।
इसमें बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बॉटनी, भूगर्भ विज्ञान, गणित, जंतुविज्ञान विभागों में एक-एक स्टूडेंट, कम्प्यूटर साइंस विभाग में तीन व सबसे अधिक फिजिक्स डिपार्टमेंट में छह स्टूडेंट दाखिला लेने नहीं आए। अब मेरिट सूची में नीची रैंक के स्टूडेंट दाखिला पाएंगे।
इसमें बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बॉटनी, भूगर्भ विज्ञान, गणित, जंतुविज्ञान विभागों में एक-एक स्टूडेंट, कम्प्यूटर साइंस विभाग में तीन व सबसे अधिक फिजिक्स डिपार्टमेंट में छह स्टूडेंट दाखिला लेने नहीं आए। अब मेरिट सूची में नीची रैंक के स्टूडेंट दाखिला पाएंगे।