फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   phd etrance test will start from 24 october

पीएचडी में दाखिले का रास्ता साफ

Sat, 12 Oct 2013 02:19 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sat, 12 Oct 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
phd etrance test will start from 24 october

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पास अभ्यर्थियों को 18 कोर्सेज में प्रवेश परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने शुक्रवार को पीएचडी में दाखिले के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया।

इसके अनुसार पीएचडी में 7 कोर्स ऐसे हैं जिनमें जेआरएफ पास स्टूडेंट ओपन कैटेगरी की सीटों से अधिक हैं। ऐसे में इन कोर्स में दाखिले के लिए जेआरएफ पास छात्रों की प्रवेश परीक्षा प्रथम चरण में करवा ली जाएगी।
विज्ञापन


प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा 24 अक्तूबर को होगी। इसका परिणाम 25 अक्तूबर को घोषित होगा। इसमें सफल हुए अभ्यर्थी 26 से लेकर 29 अक्तूबर तक अपनी फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट ऑनलाइन बैंक चालान के माध्यम से या क्रेडिट व डेबिट कार्ड से फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद जो सीटें बचेंगी उनमें दूसरे चरण में नॉन जेआरएफ पास स्टूडेंट के  लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

11 कोर्स ऐसे हैं जिसमें पीएचडी की सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास छात्रों की संख्या कई गुना है। ऐसे में इन कोर्सेज में सिर्फ जेआरएफ पास स्टूडेंट ही दाखिला पाएंगे।

इनकी प्रवेश परीक्षा दूसरे चरण में नॉन जेआरएफ छात्रों के साथ ही होगी। प्रो. खरे के अनुसार नॉन जेआरएफ छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 31 अक्तूबर को जारी किया जाएगा।


इसमें नेट पास छात्र, पीजी व एमफिल पास छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

इसका कार्यक्रम आगे जारी कर दिया जाएगा। बाकी 18 कोर्स ऐसे हैं जिसमें पीएचडी की सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास छात्रों की संख्या काफी कम है।

इनमें प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यह सूची एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर देख सकते है।

चयनित अभ्यर्थी अपनी फीस 26 से 29 अक्तूबर तक एसबीआई में जमा कर सकेंगे। मालूम हो कि पीएचडी में कुल 427 सीटें हैं। इसमें विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए करीब 675 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed