{"_id":"06d20a537a27684a0bc489d6278c1820","slug":"phd-entrance-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 विषयों के लिए हुआ पीएचडी एंट्रेंस ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
9 विषयों के लिए हुआ पीएचडी एंट्रेंस
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 743 स्टूडेंट शामिल हुए।
विज्ञापन
नौ कोर्स में 52 सीटों पर दाखिले के लिए 957 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 224 स्टूडेंट उपस्थित नहीं हुए।
परीक्षा सुबह 11:30 बजे से एक बजे तक चली। 70 अंकों की यह प्रवेश परीक्षा हुई। इसका परिणाम एक हफ्ते के भीतर घोषित किया जाएगा।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आए करीब 75 स्टूडेंट ऐसे थे जिनके पास प्रवेश पत्र नहीं था। उन्हें मौके पर ही डुप्लीकेट प्रवेश पत्र बनाकर दिया गया।
कुछ अभ्यर्थियों के तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहे थे, उन्हें भी मौके पर प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाए गए। फिलहाल पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।