{"_id":"af8a3e5a36eee8a4e41a624130259d14","slug":"phd-entrance-on-24-august-in-lucknow-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: यहां जानिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
LU: यहां जानिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए जेआरएफ पास स्टूडेंट्स की प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
कुल 17 कोर्स ऐसे हैं, जिसमें सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन के कारण जेआरएफ पास स्टूडेंट्स को भी परीक्षा देनी होगी। इसका परिणाम 27 अगस्त को जारी किया जाएगा।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थी 28 से 30 अगस्त तक एसबीआई में ऑनलाइन बैंक चालान से फीस जमा कर सकेंगे। वहीं, 19 कोर्स में सीटों के मुकाबले कम आवेदन के कारण मेरिट से सीधे दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिन कोर्स में जेआरएफ पास स्टूडेंट्स मेरिट से दाखिला पाएंगे, उनकी काउंसलिंग 19 व 20 अगस्त को होगी। एलयू में पीएचडी में दाखिले की प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि 24 अगस्त को प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 12:30 से दो बजे तक होगी।
विज्ञापन
पहली पाली : रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे (प्रवेश परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक)
इन विषयों की होगी प्रवेश परीक्षा
हिंदी, बॉटनी, सोशल वर्क,
दूसरी पाली : रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12 बजे (प्रवेश परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक)
इन विषयों की होगी प्रवेश परीक्षा
एजूकेशन, बॉयो केमेस्ट्री, एनवॉयरमेंटल साइंस (भूगर्भ विज्ञान), फाइन आर्ट्स, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, पाश्चात्य इतिहास, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ, मानव विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, ज्योर्तिविज्ञान, दर्शनशास्त्र
ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट ही होगा प्रवेश पत्र
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को अलग से कोई प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ही स्टूडेंट्स के लिए प्रवेश पत्र का काम करेगा।
ऑनलाइन फॉर्म का नंबर ही उसका रोलनंबर होगा। स्टूडेंट्स को अपने साथ फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ अपना ओरिजनल जेआरएफ व इंस्पायर सर्टिफिकेट लाना होगा।
स्टूडेंट्स को अपने पोस्ट ग्रेजुएशन की ओरिजनल मार्क्सशीट भी लानी होगी। इन सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी लानी होगी। जो स्टूडेंट यह डॉक्युमेंट लेकर नहीं आएंगे, उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
19 विषयों में सीधे मेरिट से दाखिले
एलयू में 19 विषय ऐसे हैं, जिनमें सीटों के मुकाबले कम आवेदन आए हैं। ऐसे में इन कोर्स में दाखिले की काउसंलिंग 19 व 20 अगस्त को होगी।
काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट अपने संबंधित विभाग के हेड को रिपोर्ट करेंगे। काउंसलिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
काउंसलिंग के समय स्टूडेंट्स को अपने साथ पीएचडी के ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट, जेआरएफ व इंस्पायर सर्टिफिकेट, पीजी की ओरिजनल मार्क्सशीट व इन सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ लानी होगी।
जो स्टूडेंट इस डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए मौजूद नहीं होंगे, उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
इन विषयों के लिए काउंसलिंग
अरेबिक, बिजनेस इकोनॉमिक्स, पर्शियन, लोक प्रशासन, पॉपुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डवलपमेंट, सांख्यिकी, मनोविज्ञान, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, एनवॉयरमेंटल साइंस (बॉटनी), इंग्लिश, भूगर्भ विज्ञान, फिजिक्स, केमेस्ट्री, कम्प्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स, जंतुविज्ञान, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, ज्योर्तिविज्ञान।
नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के प्रवेश फॉर्म जल्द
एलयू में पीएचडी में दाखिले की प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि जेआरएफ पास स्टूडेंट के दाखिले की प्रक्रिया पूरी होते ही नॉन जेआरएफ पास स्टूडेंट्स के ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्टूडेंट्स को वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म व नॉन जेआरएफ स्टूडेंट्स की प्रवेश प्रक्रिया का संपूर्ण ब्यौरा उपलब्ध करवाया जाएगा।