{"_id":"76c20acc006d5f87f216ef5f944e4ffe","slug":"phd-entrance-exam-on-18-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"करना चाहते हैं एलयू से पीएचडी, तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
करना चाहते हैं एलयू से पीएचडी, तो पढ़ें ये खबर
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sun, 10 Nov 2013 02:23 AM IST
विज्ञापन
एलयू में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पास स्टूडेंट की प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर को होगी। 11 विभागों में सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास स्टूडेंट की संख्या काफी अधिक है।
ऐसे में जेआरएफ पास स्टूडेंट को भी इसमें दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। बाकी जिन कोर्सों में सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास स्टूडेंट की संख्या अधिक नहीं हैं वहां मेरिट के अनुसार दाखिला दिया जाएगा।
एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि हिंदी, समाजशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास व पुरातत्व, कॉमर्स, अरबन डवलपमेंट, पापुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डवलपमेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट को सुबह 9 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजकार्य, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और शिक्षा शास्त्र विषयों की प्रवेश परीक्षा दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक होगी।
इसमें शामिल होने के लिए स्टूडेंट को सुबह 11:30 बजे तक अपनी रिपोर्टिंग करनी होगी। स्टूडेंट गेट नंबर चार से आएंगे और केमेस्ट्री विभाग में रिपोर्ट करेंगे। उन्हें अपने पीएचडी के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट और एक फोटो आईडी साथ लाना होगा।
वहीं पीएचडी के अन्य विषयों में जिसमें फर्स्ट फेज में जेआरएफ पास स्टूडेंट के मेरिट के अनुसार दाखिला लेने के बाद भी सीटें खाली हैं उनके लिए ऑनलाइन फॉर्म अभी मिल रहे हैं।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर तक होंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन शुल्क 11 नवंबर तक जमा कर सकेंगे और 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 19 से 23 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। प्रो. खरे ने बताया कि स्टूडेंट को एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर दाखिले से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं।