फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PHD entrance exam in Lucknow University.

LU: पीएचडी प्रवेश परीक्षा 29 व 30 को

Wed, 01 Oct 2014 06:36 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Oct 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
PHD entrance exam in Lucknow University.

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 व 30 को होगी। नॉन जेआरएफ स्टूडेंट्स के लिए 33 विषयों में पीएचडी की रिक्त 249 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन


दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए शिक्षा शास्त्र विभाग और न्यू कॉमर्स ब्लॉक में केंद्र बनाए गए हैं।

29 सितंबर को शिक्षाशास्त्र विभाग में पहली पाली की प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें इकोनॉमिक्स, बॉयोकेमेस्ट्री व पॉपुलेशन एजूकेशन एंड रूरल डवलपमेंट कोर्सेज के छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


नौ बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा न्यू कॉमर्स ब्लॉक में होगी। इसमें मनोविज्ञान, कॉमर्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जंतुविज्ञान, राजनीति विज्ञान व संस्कृत के स्टूडेंट परीक्ष देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पाली के स्टूडेंट्स को दोपहर दो बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। वहीं, 30 सितंबर को दोनों पालियों की प्रवेश परीक्षा न्यू कॉमर्स ब्लॉक में होगी।

पहली पाली में सुबह नौ बजे से मानव विज्ञान, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, ज्योर्तिविज्ञान, बॉटनी, मैथमेटिक्स, अरेबिक, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस व लॉ के स्टूडेंट्स प्रवेश परीक्षा देंगे।

वहीं, दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से फिलॉसफी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, एनवॉयरमेंट साइंस, केमेस्ट्री, फ्रेंच, भाषा विज्ञान, प्राच्य संस्कृत, पर्शियन, स्क्ल्पचर, सोशल वर्क, सांख्यिकी, वेस्टर्न हिस्ट्री, इंग्लिश व भूगर्भ विज्ञान शामिल हैं।


परीक्षा के समय पीएचडी के ऑनलाइन फॉर्म की फोटो कॉपी, पोस्ट ग्रेजुएशन की ओरिजनल मार्क्सशीट, जाति प्रमाणपत्र, पहचान पत्र व इन सभी डॉक्युमेंट की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed