LU: पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए आज से आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 16 से 30 जुलाई तक स्टूडेंट ई चालान, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से आवेदन शुल्क जमा करा सकते हैं।
यह आवेदन शुल्क स्टूडेंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में ई चालान के माध्यम से जमा होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद स्टूडेंट 17 जुलाई से 2 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे।
एलयू में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले की प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फार्म विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध रहेगा।
ऐसे स्टूडेंट जिन्होंने जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पास किया है उन्हें मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। अगर किसी विषय में सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास स्टूडेंट अधिक होंगे तो वहां प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बाकी सभी स्टूडेंट्स को पीएचडी में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। इस बार पीएचडी एंट्रेंस पुराने आर्डिनेंस के अनुसार ही होगी।
सामान्य व ओबीसी के स्टूडेंट्स जिनके पीजी में 55 प्रतिशत व उससे अधिक अंक हैं वे पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं एससी-एसटी और विकलांग स्टूडेंट्स के लिए 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
पीएचडी में दाखिले के लिए एंट्रेंस टेस्ट की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वेबसाइट पर पीएचडी कोर्सेज के ऑनलाइन आवेदन फार्म के साथ-साथ सीटों का ब्यौरा और आर्डिनेंस भी अपलोड कर दिया है।
उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे सीटों का ब्यौरा और आर्डिनेंस ढंग से पढ़ लें इसके बाद ही पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन करें।
सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का मिलेगा आवेदन फार्म।