फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Phd admission starts in Jamia millia

जामिया में पीएचडी में दाखिले शुरू

Thu, 12 Jun 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jun 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
Phd admission starts in Jamia millia

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ बुधवार से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


छात्र छह डिपार्टमेंट में 93 और 13 विभिन्न सेंटरों में 154 खाली सीटों के लिए 15 जुलाई तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं।

आवेदन पत्र भेजने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध होंगे। सीट प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही मिलेगी।

जामिया प्रबंधन के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए पीएचडी में दाखिले की जंग शुरू होने जा रही है। छह डिपार्टमेंट और 13 विभिन्न सेंटर में पीएचडी करवाई जाती है।

यह भी पढ़ें: बीटेक: मैनेजमेंट कोटा हुआ ‘सस्ता’
विज्ञापन


हालांकि डिपार्टमेंट और सेंटर की 362 सीट पहले से भरी हुई हैं। इस सत्र में मात्र 247 खाली सीटों पर ही दाखिला होगा। बता दें कि 13 सेंटर में कुल 213 सीट और छह डिपार्टमेंट में 149 सीट पहले से भरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को आवेदन पत्र के साथ एक हजार रुपये फीस जमा करनी होगी। छात्र किसी भी राष्ट्रीय बैंक से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनवा सकते हैं।

सीट प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद तय शर्तों को पूरा करने के आधार पर मिलेगी। दो पेपरों में तीन घंटों में छात्रों को नेगेटिव मार्किंग से भी गुजरना होगा। छात्र जामिया की हेल्पलाइन ईमेल आईडी admission@jmi.ac.in पर मेल कर अधिक जानकारी मांग सकते हैं।


जामिया के 13 सेंटर
नेल्सन मंडेला सेंटर फॉर पीस एंड कान्फ्लिक्ट रेजलूशन में छह, इंडिया अरब कल्चर सेंटर में दो, सेंटर फॉर फिजियोथैरेपी एंड रीहैबिलटेशन साइंसेस में चार, एमएमएजे अकेडमी ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में 28, सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज में 12, सेंटर फॉर कल्चर, मीडिया एंड गवर्नेंस में 11, सेंटर फॉर जवाहर लाल नेहरू स्टडीज में दस, सेंटर फॉर थीअरेटिकल फिजिक्स में नौ, सेंटर फॉर इंटरडिस्प्लिनरी रिसर्च इन बेसिक साइंसेस में 12, सेंटर फॉर अरली चाइल्डहुड डेवलपमेंट एंड रिसर्च में आठ, एजेके मास कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर में 27, डॉ. केआर नारायणन सेंटर फॉर दलित एंड माइनॉरिटीज स्टडीज में 23, सेंटर फॉर वेस्ट एशियन स्टडीज में दो सीट खाली हैं।

छह डिपार्टमेंट
डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश में 18, डिपार्टमेट ऑफ हिंदी में 22, डिपार्टमेंट ऑफ अरेबिक में 12, डिपार्टमेंट ऑफ हिस्ट्री एंड कल्चर में 17, डिपार्टमेंट ऑफ पर्शियन में 16 और डिपार्टमेंट ऑफ उर्दू में छह सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed